Breaking News

उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी:चीतल के सींगों व गांजे समेत काशीपुर निवासी दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो(06 जुलाई 2022)

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने चीतल के पांच सींगों तथा 80 किलो गांजे समेत काशीपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि एस० ओ०जी० प्रभारी के नेतृत्व में में एस० ओ०जी० की टीम द्वारा बाजपुर पुलिस के साथ मिलकर चैकिंग के दौरान बरहनी चौराहे से मो0सा0 संख्या UK18M- 9293 होण्डा साइन पर जा रहे दो सन्दिग्ध व्यक्तियों को मुखबिर की सूचना पर रोका लेकिन दोनों मौके से भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने तो आवश्यक बल प्रयोग कर उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर  उनके पास से प्रति बन्धित वन्य जीव प्राणी चीतल के 05 जोड़ी सींग व 06 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम मेहरबान सिंह रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी गढ़वाल सभा के पास जसपुर खुर्द थाना आई०टी०आई० जनपद उधमसिंह नगर व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मेहन्दी हसन पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गड्डा कालोनी काशीपुर थाना काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर बताया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सींग व गांजा पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट क्षेत्र से काशीपुर व बाजपुर क्षेत्र में बेचने हेतु ला रहे थे। पुलिस ने मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को  बुलाया जिनके द्वारा अभियुक्तों से बरामद सींग प्रतिबन्धित चीतल के होने की पुष्टि हुई।

दोनों अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर में FIR NO. 328/2022 धारा 8/20 NDPS ACT व धारा 9/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 बनाम मेहरबान सिंह आदि पंजीकृत किया गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-