Breaking News

कल चंडीगढ़ में होगी एक मुख्यमंत्री की दूसरी शादी, पहली पत्नी को दे चुके हैं तलाक, जानिये कौन बनेगी दुल्हन?

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जुलाई 2022)

पहली पत्नी से तलाक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल चंडीगढ़ में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी दुल्हन डॉ गुरप्रीत कौर होंगी। शादी की तैयारियां आप नेता राघव चड्डा को सौंपी गई है। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

भगवंत मान 48 साल के हैं।  भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं. भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने प्रचार किया था लेकिन 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-