@शब्द दूत ब्यूरो (06 जुलाई 2022)
सैयद चिश्ती की उनके ड्राइवर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना महाराष्ट्र के नासिक की है। बीते रोज नासिक के येवला में सूफी बाबा के नाम से मशहूर सैयद चिश्ती मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले थे। कई सालों से वह नासिक के येवला में रह रहे थे।
एसपी सचिन पाटिल के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया है कि उनके ड्राइवर ने गोली मार कर हत्या की है। इस मामले में एक संदिग्ध से पूछताछ चल रही है।
सैयद चिश्ती अफगानी नागरिक होने की वजह से खुद के नाम पर जमीन नहीं खरीद सकते थे। इसलिए, उन्होंने स्थानीय लोगों को साथ लेकर संपत्ति बनाई थी।शक है कि जमीन विवाद को लेकर ही हत्या हुई होगी।हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने किसी भी धार्मिक एंगल से इनकार किया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal