Breaking News

काशीपुर :मॉल में पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम, कैफे संचालक व जोड़े हिरासत में, अश्लील हरकतें करते पकड़े गए, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2022)

काशीपुर । प्रिया मॉल के कैफे में पुलिस ने छापा मारकर 4 जोड़ो को अश्लील हरकतें करते पकड़ा ।मामले की सूचना रूद्रपुर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट को दी गई। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग प्रभारी बसंती आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई हैं।

प्रिया मॉल के कैफे में कई दिनों से इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी जिस पर आज कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने एसआई रूबी मौर्या व पुलिस बल के साथ बादशाह कैफे में छापामार कार्रवाई कर 4 जोड़ों को अश्लील हरकतें करते पकड़ा है। मौके पर पहुंचे कोतवाल मनोज रतूड़ी ने अपने अधीनस्थों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

पुलिस की इस कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया तथा मॉल में चल रहे अन्य कैफों में मौजूद प्रेमी जोड़े पुलिस को देखकर वहां से खिसक लिए। वहीं कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि कैफे संचालक तथा जोड़ों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉल के मैनेजर से भी इस संबंध में पूछताछ की जायेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-