Breaking News

काशीपुर :कुंडा पुलिस की कामयाबी, नौ हजार से अधिक नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2022)

काशीपुर । पुलिस ने अवैध नशे की गोलियों समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 9000 से अधिक नशे की गोलियां बरामद की गई है।

मामले का खुलासा आज यहां एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अपने कार्यालय किया। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबारियों की सुरागरसी के दौरान के वी आर अस्पताल के पास फ्लाई ओवर से समय बीती रात्रि सवा दस बजे बजे मोटरसाईकिल नम्बर UP20-BY-6351 सवार मो० आसिफ पुत्र मौ0 उमर, उम्र 33 वर्ष ,निवासी ग्राम -बेरखेडा ,थाना- स्योहारा, जनपद बिजनौर (उ०प्र०) को धर दबोचा। उसके पास से नशे के लिये इस्तेमाल होने वाली गोलियों SPASMO PROXYVON PLUS के 1872 व PROXYWEI SPAS के 7200 (कुल 9072) गोलियां बरामद हुईं ।

पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त मौ०आसिफ ने बताया है कि वह अधिक लाभ कमाने के लालच के कारण इन गोलियों को बिजनौर से नशेड़ियों को काशीपुर में बेचने के लिए लाया था।  इन बरामद दवाई/ गोलियों की कुल बाजार कीमत करीब 1,70,000/ रू० (एक लाख सत्तर हजार) है। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुण्डा पर FIR NO- 165/2022, धारा 08/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी,उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट,कांस्टेबल नीरज विष्ट , देवेन्द्र विष्ट,  हरीश प्रसाद  आदि शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-