Breaking News

भीषण हादसा :अनियंत्रित बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 16 से ज्यादा की मौत, मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2022)

एक स्कूली बस के खाई में गिरने से 16 की मौत की आशंका है। मृतकों में स्कूली बच्चे भी हैं। ये दर्दनाक हादसा हिमाचल   के कुल्लू जिले में आज सुबह  हुआ है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे गये हैं तथा आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया है।

कुल्लू जिले के शैंशर से ओट जा रही एक निजी बस में स्कूली बच्चे और अन्य लोग सवार होकर जा रहे थे। जांगला गांव के पास पहुंचे थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

कुल्लू के उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। अब तक 16 शव बरामद हो चुके हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। हादसा इतना बड़ा था कि बस के परखच्चे खड़ गए। लोगों के शरीर बस के अंदर फंस गए। उन्हें निकालने कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-