Breaking News

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी से गिरकर बच्चे की मौत, कंडी वाला फरार

@शब्ददूत ब्यूरो (03 जुलाई, 2022)

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के समीप कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस बच्चे को एक नेपाली मूल का मजदूर कंडी से जरिए केदारनाथ ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में कंडी से बच्चा 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही उसकी खोजबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बीते दो दिन पहले आगरा का एक परिवार केदारनाथ यात्रा के लिए आया था। जिसमें पति, पत्नी के साथ दो बच्चे भी शामिल थे। गौरीकुंड से वो लोग घोड़े से चले और सभी भीमबली में उतर गए। इस बीच पैदल चलते हुए पांच साल के शिवा गुप्ता ने रोते हुए चलने में असमर्थता जताई। उसके माता-पिता ने बेटे को एक नेपाली मजदूर की कंडी पर बिठा दिया और खुद पैदल चलने लगे।

बड़ी लिंचोली के पास कंडी से बच्चा 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद कंडी वाला नेपाली मजदूर फरार हो गया। बच्चे के माता-पिता को रास्ते से कुछ लोगों की ओर से बच्चे के गिरने की सूचना मिली।

आनन-फानन में लिंचोली पहुंचते ही माता-पिता ने पूरी घटना पुलिस को बताई, जिसके बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन करते हुए लिंचोली के पास 200 मीटर नीचे गहरी खाई से बच्चे के शव को बरामद किया। घटना एक जुलाई की बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते दो दिन पहले लिंचोली के पास आगरा निवासी शिवा गुप्ता की कंडी से गिरकर मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में अज्ञात नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। बच्चे के माता-पिता की ओर से दिए गए हुलिये के आधार पर पुलिस तलाश कंडी वाले की तलाश कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-