Breaking News

ये भी सच है :प्रत्याशी पिला सकते हैं मतदाताओं को शराब, बोतल की कीमत और ब्रांड की सूची जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2022)

चलिए पीने वालों का कुछ तो ध्यान रखा अधिकारियों ने।

छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र के शराबियों के निकाय चुनाव के दौरान डर कर या छुपकर शराब पीने की आवश्यकता नहीं। दरअसल यहाँ अधिकारियों ने चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों को खुलकर शराब बांटने की अनुमति प्रदान कर दी है। इतना ही नहीं इसके लिए बाकायदा रेट लिस्ट और शराब के ब्रांड की सूची भी दी है ताकि शराब का खर्च उनके चुनाव के खर्च में जोड़ा जाएगा ।

प्रत्याशी मतदाताओं को जितनी भी शराब पिलायेंगे उसक खर्च उन्हें अपने चुनाव खर्च में शामिल करना होगा। इसके लिए देसी और विदेशी शराब की रेट लिस्ट बकायदा छिंदवाड़ा में चुनाव संबंधी दिशानिर्देशों के साथ-साथ अधिकारियों ने प्रत्याशियों को खर्चे की मार्गदर्शिका के साथ सौंपी है। बताया जाता है कि अधिकारियों द्वारा 883 शराब के ब्रांड की 30 पन्नों की लिस्ट प्रत्याशियों को सौंपी गई है। इसमें ब्रांड का नाम कंपनी का नाम और उसकी कीमत सब कुछ दिखाया गया हैं।

नियमानुसार नगर निगम के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को खर्चे का ब्यौरा निर्वाचन आयोग को देना होता है, इसके लिए प्रत्येक प्रकार के व्यय की अलग-अलग दरें भी निर्धारित है। इसी मार्गदर्शिका में अधिकारियों द्वारा शराब की 883 ब्रांड की एक लिस्ट सौंपी गई है, जिसमें देशी-विदेशी शराब की किस्में हैं और साथ ही उनकी कीमत भी बताई गई है ।

लेकिन यह आदेश निर्वाचन आयोग की तरफ से है या स्थानीय अधिकारियों ने जारी किया है। अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-