Breaking News

उत्तराखंड: आफत की बारिश से पहाड़ों में जीवन अस्त-व्यस्त, नदियां खतरे के निशान पर

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून, 2022)

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रियों को बारिश की वजह से आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए देहरादून समेत पहाड़ों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका ज़ाहिर की है।

इस बार सामान्य से नौ दिनों के बाद उत्तराखंड में आए मॉनसून के चलते पिछले दो दिनों से कई जगह लगातार या रुक रुककर बारिश होने से कहीं तो मौसम सुहाना हुआ है, लेकिन पहाड़ों में आफत खड़ी हो गई है। खासकर पिथौरागढ़ और बागेश्वर में जनजीवन अस्त व्यस्त बताया जा रहा है।

बागेश्वर में मंगलवार के बाद बुधवार को भी ज़ोरदार बारिश हुई। कुछ घंटों के लिए रुकने के बाद रात से लगातार तेज़ बारिश होने के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास है। सरयू घाट पर नदी चढ़ चुकी है, तो कई क्षेत्रों की बिजली गुल है। नदी नाले उफान पर होने से दर्जनों सड़कें बंद हो गई हैं और ज़िले में दो पुलों के बह जाने की भी खबर है। बारिश के चलते कई लोगों को अपना घर छोड़कर जाने तक की नौबत आ गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-