Breaking News

उत्तराखंड में कौन है फर्जी मीडिया सलाहकार !

@शब्ददूत ब्यूरो (30 जून,2022)

राजनीतिज्ञों के लिए कई बार ऐसी समस्याएं खड़ी कर देते हैं कि उन्हें सफाई देनी पड़ती है। ताजा मामला कोटद्वार से विधायक और उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का है जिनके लिए विधानसभा से बाकायदा पत्र जारी कर सफाई देनी पड़ी।

दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के मीडिया एडवाइजर के नाम पर कुछ लोग अपनी राजनीति चमका रहे थे। यह बात जब विधानसभा अध्यक्ष को मालूम हुई तो उनके निजी सचिव अजय अग्रवाल की ओर से एक पत्र जारी किया गया। जिसमें किसी भी प्रकार के मीडिया एडवाइजर के भर्ती होने से न सिर्फ इनकार किया गया, बल्कि इस प्रकार का भ्रामक प्रचार करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात भी लिखी गई है।

अब देखना ये है कि रितु खंडूरी के विषय में ऐसी बातें चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या फिर इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताकर शांत कर दिया जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-