Breaking News

काशीपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2022)

काशीपुर । अग्निपथ योजना के विरोध में आज महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन कर विरोध दर्ज किया।

सत्याग्रह आंदोलन व धरना प्रदर्शन कांग्रेस नेता नरेंद्र चंद्र सिंह उर्फ एनसी बाबा के नेतृत्व में किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से एनसी बाबा ने भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के देश प्रेम बलिदान से छलावा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज अग्निपथ योजना के माध्यम से देश के युवाओं को सड़कों पर उतार दिया है।

योजना के खिलाफ यहां महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता  इकट्ठा हुए।  कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने कहा कि देश जल रहा है और प्रधानमंत्री ने योजना की तारीफ करने में अपनी पीआर टीम लगा दी है. सरकार को यह योजना वापस लेनी चाहिए.श्री बाबा ने कहा कि यह खुद ही गलती छिपाने में लगे हैं. योजना का नाम अग्निपथ क्यों रखा गया?

कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा है कि सत्याग्रह के मायने नहीं बदलते हैं. जब भी आप सत्य के लिए खड़े होंगे। सच्चे मन से करेंगे वो सत्याग्रह कहलाएगा. सत्याग्रह लोकतंत्र से जुड़ा है।  कांग्रेस नेत्री अलका पाल व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि बड़ा मुश्किल समय है सरकार ने ये सोच लिया है न किसी की सुनेंगे ना देखेंगे बस लोगों पर थोप देंगे।  लोगों के मन में जो आक्रोश है वो सरकार को सोचना होगा। सिर्फ नौकरी, पेंशन के लिए लोग फौज में नहीं जाते हैं। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि
इस देश का युवा ये सोचकर मेहनत कर रहा था कि उन्हें परमानेंट नौकरी मिलेगी। फौज में देश की सेवा करेगा लेकिन सरकार ने उनके सपनों को जला कर ख़ाक कर दिया। ये सरासर अन्याय है, देश के युवा के साथ खिलवाड़ है आज कांग्रेस पार्टी भी इसका पुरजोर विरोध करती है।

इस दौरान सत्याग्रह आंदोलन विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस जनों में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, नरेन्द्र चन्द्र सिंह बाबा ,कामाक्षी सिंह, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट ,उमेश जोशी एडवोकेट ,प्रदीप जोशी ,जितेंद्र सरस्वती, प्रभात साहनी ,सुरेश शर्मा जंगी, सरित चतुर्वेदी ,हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ,जय सिंह गौतम,विमल गुड़िया,मनोज अग्रवाल, इन्दर सिंह एडवोकेट, राजीव चौधरी,शशांक सिंह, कमल गुजराल, गौतम मेहरोत्रा, विमल गुड़िया ,संदीप सहगल एडवोकेट ,चेतन अरोरा,पं0 बाबूराम शर्मा, चंद्रभूषण डोभाल ,शफीक अहमद अंसारी, मंसूर अली,मंसूर अलीमंसूरी, ब्रह्मा पाल, शाह आलम,अब्दुल कादिर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अफसर अली, महेंद्र बेंदी अलका पाल, रुद्रा नारायण सिंह,इलियास माहिगीर आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-