Breaking News

उत्तराखंड: चारधाम यात्रियों की संख्या घटी, ये है वजह

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून, 2022)

उत्तराखंड में मानसून की आमद होने वाली है। इसी के साथ राज्य पर संभावित आपदा के बादल भी मंडराने लगे हैं। मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी दिखने लगा है। बदरीनाथ, केदारनाथ में जहां रोजाना 18 से 20 हजार की तादाद में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे, अब ये संख्या सात से दस हजार के बीच रह गई है। यात्रा पंजीकरण में भी 50 फीसदी की कमी आई है।

बदरीनाथ धाम में पांच से दस जून के बीच हर दिन 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जबकि यात्रा के लिए हर दिन 20 से 22 हजार पंजीकरण केवल बदरीनाथ की यात्रा के लिए हो रहे थे। अब यहां दिनभर में सात से दस हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। पिछले मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 7210 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि अब पंजीकरण भी 12 से 15 हजार के बीच ही हो रहे हैं।

इसी प्रकार केदारनाथ धाम में यात्रा के शुरूआती दिनों में 20 से 22 हजार तक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे थे। जबकि अब ये संख्या आठ से नौ हजार रह गई है। मंगलवार को यहां 8437 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।

केदारनाथ धाम में जहां पहले 35 हजार तक पंजीकरण हो रहे थे, अब मात्र 12 हजार पंजीकरण ही हो रहे हैं। गंगोत्री धाम में भी दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 12 हजार से घटकर छह हजार तक पहुंच गई है। जबकि पंजीकरण भी 18 हजार से घटकर आठ हजार तक ही हो रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण और यात्रियों की संख्या भी आधी से कम रह गई है।

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए अब पहले जैसे मारामारी की स्थिति नहीं है। हरिद्वार में बुधवार को मात्र 410 श्रद्धालुओं ने ही पंजीकरण कराया। ऋषिकेश में 300 श्रद्धालु ही ऑफलाइन पंजीकरण को पहुंचे। जबकि पहले यहां यात्रियों को वापस लौटाया जा रहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-