Breaking News

ब्रेकिंग :संजीवनी अस्पताल के संचालक समेत दो चिकित्सक झील में डूबे, तलाश जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2022)

शहर के प्रसिद्ध संजीवनी अस्पताल के संचालक बीते रोज झील में डूब गये। उनके साथ एक अन्य डाक्टर के भी डूबने की खबर है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश कुमार बीती 18 जून को कश्मीर के त्राल जिले में ट्रैकिंग के अपने कुछ साथियों के साथ गये थे। तेज बारिश के चलते डॉ महेश व उनके साथी वहाँ फंस गये। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड और 14 अन्य लोग भी थे। वहाँ के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि त्राल जिले की तारसर झील पर बने लकड़ी के पुल पर पैदल जा रहे थे कि अचानक झील का जलस्तर काफी बढ़ गया जिससे पुल का हिस्सा ढह गया। और डॉ महेश तथा उनके साथ एक अन्य डॉक्टर शकील अहमद जो कि वहीं गांदरबल के निवासी थे, झील में डूब गये। दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरफ और एनडीआरएफ मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों को सकुशल वहाँ से निकाला।

डॉ महेश और डॉ शकील अहमद की तलाश जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-