@शब्द दूत ब्यूरो(22 जून 2022)
दुकान पर बैठकर शराब पिलाने से मना करने पर महिला दुकानदार ने लाठी से हमला कर दिया। मामले की तहरीर पीड़ित ने आईटीआई पुलिस थाने में दी। लेकिन पुलिस ने तहरीर वापस कर दी। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करायी है।
बाजपुर रोड पर श्यामपुरम डिफेंस कालोनी निवासी मोनी गोस्वामी पत्नी उमेश गोस्वामी की परचून की दुकान है। उसके पड़ोस में भी एक महिला की दुकान है। मोनी का आरोप है कि उसकी पड़ोसी महिला दुकानदार अपन दुकान पर लोगों को बिठाकर शराब पिलाती है। बीती शाम उसने इसक विविरो किया तो महिला दुकानदार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी से हमला कर दिया।
मामले का उस दौरान किसी ने वीडियो भी बना लिया। पीड़ित मोनी गोस्वामी ने आईटीआई थाने में लिखित सूचना दी। लेकिन पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली।
पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में मामले की शिकायत दर्ज करायी है। उधर आईटीआई थाना इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
