@शब्द दूत ब्यूरो (20 जून 2022)
काशीपुर । अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने कैलाश चंद्र गहतोड़ी को वन विकास निगम के अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।
यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। उनका स्वागत करने वालों में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी एडवोकेट, मुख्य जिला सलाहकार सुरेश चंद्र जोशी, महानगर अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, संरक्षक डॉ गिरीश तिवारी, जिला महामंत्री आर सी त्रिपाठी, तकनीकी सलाहकार मनोज डोबरियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी बी भट्ट, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव गिरीश चंद्र अधिकारी एडवोकेट, सचिव भास्कर त्यागी एडवोकेट, सचिव तरुण लोहनी, युवा वाहिनी अध्यक्ष नीरज कांडपाल, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा तिवारी आदि शामिल हैं। अपने स्वागत के लिए वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने आभार जताया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

