@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2022)
उत्तराखंड में साइबर अपराधियों ने सूबे के डीजीपी अशोक कुमार के नाम से व्हाट्सअप प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज भेज दिये। डीजीपी अशोक कुमार के संज्ञान में यह मामला आया है। 
डीजीपी अशोक कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि “अभी-अभी मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कुछ साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप प्रोफाइल पर मेरी फोटो लगाकर लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। ये साइबर फ्रॉड का नया तरीका है। कृपया इस फ्रॉड में न आएं। इस सम्बन्ध में FIR कराकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
