Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमले व रंगदारी के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2022)

काशीपुर। एक न्यूज चैनल के संवाददाता ने अन्य पत्रकार व उसके साथियों पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगो को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक आरोपी पत्रकार को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जनपद मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा निवासी नईम खान राजा पुत्र स्व. रफीक खान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुदर्शन चैनल में संवाददाता है। कहा कि बीती 13/14 मई की रात्रि वह अपने भाई मुकीम खान के साथ कार सं. डीएल12सीसी-4475 से काशीपुर विजयनगर आ रहा था कि जब वह ढेला पुल के पास पहंुचा तो रास्ते में काशीपुर निवासी आरिफ नामक पत्रकार, तनवीर व अपने अन्य साथियों के साथ खड़ा था। इस दौरान उक्त लोगों ने उसकी कार रूकवा ली तथा कार से उतरने के लिये कहते हुए गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि तू सुदर्शन चैनल का फर्जी पत्रकार है तथा तेरा चैनल भी फर्जी है, तेरा चैनल एक समुदाय के खिलाफ न्यूज चलाता है। कहा कि मेरे सीएम से संबंध हैं तथा तेरे चैनल को बंद करा दूंगा। अगर तुझे यह चैनल काशीपुर में चलाना है तो हम लोगों को 50 हजार रूपये माह देने होंगे नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। जब उसने व उसके भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी तथा आरिफ ने तमंचे की बट से कार के अगले शीशे को तोड़ दिया। इस दौरान उसने कार के शीशे बंद कर कार र्स्टाट की तो आरिफ ने जान से मारने की नियत से उसपर फायर कर दिया। फायर कार के पिछले दरवाजे पर लगा। इस दौरान उसने वहां से कार को भगाकर बमुश्किल अपनी व अपने भाई की जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 307, 323, 386, 504, 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-