Breaking News

अमित शाह के नाम से वायरल पत्र निकला फेक, सीएम धामी ने दिए सख्‍त कार्रवाई के आदेश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 जून, 2022)

जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया था। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा उक्‍त पत्र जांच में फेक पाया गया है।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र नहीं भेजा गया है।

इंटरनेट मीडिया में चल रहे इस फेक लैटर को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि पीआईबी की फेक्ट चैक द्वारा भी इस पत्र को फेक पाया गया है।

एसटीएफ उत्तराखंड में सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल कार्यरत है। जिसका उदेश्‍य इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक एंव गलत सूचना प्रसारित होने पर तत्काल प्रभाव से विश्लेषण कर वैधानिक व उचित कार्रवाई करना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-