Breaking News

काशीपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन कैमरे से छतों की हुई चैकिंग

ड्रोन कैमरे से की गई छतों की निगरानी

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जून 2022)

काशीपुर । पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ़्लैग मार्च कर लोगों से बहकावे में न आने की अपील गई।

यह फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर किया गया। इसमें कोतवाली काशीपुर पुलिस के  उपनिरीक्षक पुलिस जवानों, थाने में उपलब्ध पीएसी एवम थाना कुंडा थानाध्यक्ष एवम उनके थाने के अतिरिक्त फोर्स के साथ किया गया।

फ्लैग मार्च शहर के मिश्रित आबादी वाले मौहल्लों अल्ली खां, थाना साबिक से होते हुए मुख्य बाजार बाजार में किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से सभी को आगाह किया गया कि बिना अनुमति जुलूस न निकालने,किसी के बहकावे में आकर कोई विधिविरुद्ध कार्य न करने के अलावा सोशल मीडिया साइट्स पर आपत्तिजनक कमेंट व वीडियो शेयर न करने की अपील की गई। साथ ही शहर के साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। शहर में असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी  दी गई।

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से लोगों के घरों की छतों पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु की आशंका के मद्देनजर  चेकिंग की गई। इस चैकिंग में सब कुछ सामान्य पाया गया।  समय-समय पर अन्य स्थानों पर भी चैकिंग की जाएगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-