Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के घाव हरे कर गया मंत्री रेखा आर्य का बयान

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जून, 2022)

उत्तराखंड बजट सत्र के पहले दिन ऐसी स्थिति आ गई जब मंत्री रेखा आर्य के कारण पुष्कर सिंह धामी के खटीमा में लगे घाव हरे हो गए। दरअसल राशन कार्ड के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बिना आर्थिक सर्वेक्षण के हजारों लोगों के राशन कार्ड सरेंडर करवाए जा रहे हैं। विपक्ष की ओर से ममता राकेश ने जो मुद्दा उठाया।

कांग्रेस विधायक ममता राकेश का कहना था कि इस प्रकार राशन कार्ड समाप्त किए जाने से गरीब लोगों के में निराशा व्याप्त है और उनके साथ अन्याय हो रहा है। ममता राकेश के इस प्रस्ताव पर भुवन कापड़ी से लेकर विक्रम सिंह नेगी आदेश चौहान सहित विपक्ष के तमाम विधायकों ने अपनी बात रखी।

तैश में आकर मंत्री रेखा आर्य राशन कार्ड सेरेंडर के मुद्दे को पुष्कर सिंह धामी को चंपावत में मिली जीत से जोड़ा और कहा कि राशन कार्ड सरेंडर होने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को चंपावत में प्रचंड जीत मिली और निराशा कांग्रेस के घर में है जिसे चंपावत में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

रेखा आर्य के इस जवाब पर विपक्ष हमलावर हो गया और उन्होंने न सिर्फ रेखा आर्य को गरियाया बल्कि यह कहकर पुष्कर सिंह धामी के जख्म हरे कर दिए कि अगर चंपावत की हार से कांग्रेस के घर में निराशा है तो खटीमा के हार पर पुष्कर सिंह धामी के बारे में आपका क्या कहना है।

विपक्ष द्वारा दिए गए इस जवाब पर रेखा आर्य को बैकफुट पर आना पड़ा। बीच बचाव में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कूदे लेकिन उन्होंने भी चंपावत की जीत को पुष्कर सिंह धामी की स्वीकार्यता बताया।

इस पर भी विपक्ष ने एक बार फिर प्रेमचंद अग्रवाल से पूछा कि खटीमा की हार से जो निराशा हाथ लगी उस पर कौन जवाब देगा। बाद में सरकार किसी प्रकार इस कहासुनी के बीच अपना बचाव करती नजर आई। अंततः रेखा आर्य के कांग्रेस के लिए निराशा की बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए जख्म हरे करने वाली बात ही रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-