Breaking News

काशीपुर गिरीताल क्षेत्र में पेड़ काटने से लोगों में बढ़ा आक्रोश, धरना प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2022)

काशीपुर । गिरीताल क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए किनारे खड़े पेड़ों को काटने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज फिर हरे-भरे पेड़ बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में भारी संख्या में लोगों ने यहाँ धरना देकर नगर निगम की इस कार्रवाई का खुलकर विरोध किया।

विभिन्न संगठनों के लोग आज गिरीताल रोड पर इकट्ठा हुये और धरना तथा नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया। इस दौरान पेड़ काटने का विरोध करने पर बीते दिनों नगर निगम के ठेकेदार के आदमियों ने धरने पर बैठे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

धरना दे रहे लोगों का कहना है कि कि 27 साल बाद गिरीताल क्षेत्र की इस सड़क को बनाने के लिए वर्षों पुराने पेड़ काटकर शहर के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कुकृत्य किया गया है। जो पेड़ काटे गये हैं वह अशोक के पेड़ हैं जिनकी जड़े सीधे जमीन के भीतर जाती है उनकी जड़ों से सड़क को कोई हानि नहीं होती है।

निगम द्वारा अभी और पेड़ों को काटने की सूचना से आक्रोशित लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है।

भीषण गर्मी के बीच धरना दे रहे लोगों को समाजसेवी शिवम शर्मा की ओर पानी और जूस का वितरण भी किया गया। धरना दे रहे लोगों ने शिवम शर्मा का आभार जताया।

धरना देने वाले लोगों में कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, अशोक धीमान, राघवेंद्र नागर, केवल कृष्ण छाबड़ा, सुनील पाल,सूबेदार मेजर( रिटा) सुभाष भारद्वाज, अर्पित शर्मा, अश्वनी शर्मा,, संजय शर्मा, पुष्पा रौतेला, शालिनी शर्मा,, गीता कश्यप, तथा काजल पाल आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-