@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2022)
काशीपुर में चीमा चौक पर तैनात सीपीयू सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक बच्ची की जान बचाई। सीपीयू सिपाही सुंदर राठौर की इस जांबाजी की लोग सराहना कर रहे हैं।
शनिवार की दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर सीपीयू में तैनात सिपाही सुंदर राठौर यातायात नियंत्रण में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। अचानक एक ई रिक्शा से एक बच्ची चीमा चौक पर भारी यातायात के बीच गिर गई। सीपीयू कर्मी सुंदर ने इसी बीच बिजली की फुर्ती के बीच सामने से आ रही बस को नजरअंदाज करते हुए बच्ची को सड़क से उठा लिया। सीपीयू सिपाही सुंदर की इस फुर्ती का वीडियो अब वायरल हो गया है। लोग सुंदर की इस जांबाजी को सराह रहे हैं। शब्द दूत न्यूज पोर्टल भी सिपाही सुंदर की इस जांबाजी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
