Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*08 जून 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – ज्येष्ठ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – नवमी रात्रि – 03:12 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि – 12:16 मि. तक उपरांत हस्त।
योग – सिद्धि रात्रि – 11:54 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह प्रातः – 05:50 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – रोहिणी सायं – 06:35 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:18 मि.।
सूर्यास्त – 06:50 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *महेश नवमी,मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश सायं – 06:35 मि. से, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवियोग रात्रि – 12:16 मि. से।*

*कल विशेष -* *श्री गंगा दशहरा व्रत एवं उत्सव, सेतुबंध रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस,मां गायत्री जयंती,रवियोग पूरे दिन रात्रि, गुरु पूर्णा से सिद्धयोग रात्रि – 02:30 मि. तक।*

मेष राशि – आज नौकरी एवं व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है।आपकी उपलब्धियों का उचित परितोष प्राप्त होगा।धन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।परिचय बढ़ेगा,छवि भी निखरेगी।वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ है।

वृष राशि – आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे। चल रहे काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी लेकिन।कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। यात्रा हो सकती है। संतान का विवाह संबंधित बात हो सकता है।

मिथुन राशि – आज आपकी इच्छाशक्ति बढ़ेगी। उत्साहपूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देंगे। भाग्य का साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी और सकारात्मक विकास भी होगा। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे।आय का अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। एक आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि – आज परीक्षा या प्रतियोगिता आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधियां नुकसान नही पहुंचा पाएंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे। सामाजिक और पेशेवर मामले में सम्मान हासिल करेंगे। मौज-मस्ती और आनंद के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि – आज खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।नौकरी करने वाले और व्यवसायी कुछ नई योजनाओं में शामिल होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंग। लाभ होगा और पुराना बकाया भी मिल सकता है।

कन्या राशि – आज जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम भरे उपक्रमों से बचें।स्वास्थ्य एवं नजदीकी व्यक्ति से थोड़ी परेशानी हो सकती है। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चों में खुशियां होगी। बचत करना सीखें। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करें । कार्य के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।

तुला राशि – आज भाग्य आपके पक्ष में होगा।जटिल समस्याओं का समाधान संभव है। नए उद्यम में प्रवेश करेंगें। विदेशी संबंधों से बहुत लाभ प्राप्त होगा। नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज आपका रचनात्मक कौशल चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे। सहभागिता बढ़ेगी। अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि – आज आपको अच्छा वित्तीय परिणाम मिलेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। करियर आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हों।

मकर राशि – आज व्यावसायिक दृष्टि से दिन अत्यधिक शुभ है और आप काफी प्रगति करेंगे। आय की वृद्धि के लिए स्थिति विकसित होगी। यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि सफलता पास में ही है। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो परिणाम आपको खुशी प्रदान करेंगे।

कुम्भ राशि – आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यावसायिक संदर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।नये संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। परिवार में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे और उत्सव हो सकता है। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि – आज आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-