Breaking News

काशीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी :झपट्टामार कर मोबाइल लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 14 मोबाइल बरामद

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2022)

काशीपुर। शहर व आसपास के क्षेत्रों में फोन झपटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर काशीपुर पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के टीम का गठन किया और पुलिस को अपने इस प्रयास में कामयाबी मिली। पुलिस ने चार बदमाशों को चोरी के 14 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

आज यहां कोतवाली में सी ओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि बीते रोज पुलिस ने मौ अल्लीखां में कब्रिस्तान रोड पर चैकिंग के दौरान चार लोगों को लूट में प्रयुक्त बुलेट व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं अभियुक्तों के पास से दो तमंचे व चाकू भी मिले हैं।

सीओ के मुताबिक यह लोग दो मोटरसाइकिल लेकर चलते हैं एक मोटरसाइकिल से राहगीर की रेकी करते तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश पीछे से आकर राहगीर का मोबाइल झपटकर भाग जाते थे। इस दौरान जरूरत पड़ने पर राहगीर को डराने के लिए तमंचा भी साथ रखते थे। पुलिस ने बताया पकड़े गए चारों अभियुक्त स्मैक के नशे के आदी हैं। इनके कब्जे से बरामद चार मोबाइल फोन की सूचना पुलिस में दर्ज है जबकि 10 मोबाइल फोन के मालिक का पता नहीं चल पाया है जिन्हें पुलिस ने अपने पास जमा कर लिया है।

गिरफ्तार झपट्टामारों के नाम दानिश पुत्र मौ नजमी निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी, अजीम पुत्र नासिर निवासी उपरोक्त, मौ अमन पुत्र सईद अहमद, निवासी पंजाबी सराय तथा अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रशीद निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी हैं।

पुलिस ने बताया कि ये लोग छीने गये मोबाइल फोन को ठाकुरद्वारा, रामपुर आदि जगहों पर जाकर बेचते थे और उससे अपने स्मैक के खर्चे पूरे करते थे। चारों के खिलाफ पहले से काशीपुर कोतवाली में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-