Breaking News

क्या भारत के करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी का फोटो बदल दी जाएगी? जानिए क्या है सच

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 जून, 2022)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटों पर से महात्मा गांधी का चित्र बदलने को लेकर चल रहीं खबरों पर बयान जारी किया है। दरअसल, पिछले दिनों कुछ खबरों में बताया गया था कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई कुछ मूल्यवर्ग के बैंक नोटों पर रवींद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य प्रमुख भारतीयों के चित्रों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं।

इन खबरों पर आरबीआई ने कहा है कि बैंक नोटों पर महात्मा गांधी के चित्र को बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी के चित्र को अन्य लोगों के साथ बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बयान में कहा गया, ‘रिजर्व बैंक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।’

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया था कि वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक कथित तौर पर नोटों की कुछ शृंखला पर बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। इसी के तहत कुछ नोटों पर रवींद्र नाथ टैगोर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर देखने को मिल सकती है।

कहा जा रहा था कि ऐसा पहली बार है जब भारतीय रिजर्व बैंक नोटों पर महात्मा गांधी के साथ अन्य लोगों की तस्वीर इस्तेमाल करने के बारे में विचार कर रही है। बता दें कि हमेशा से ही भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर ही छपती रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था, आरबीआई और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने आईआईटी-दिल्ली के एमेरिटस प्रोफेसर दिलीप टी शाहनी को गांधी, टैगोर और कलाम वॉटरमार्क के नमूनों के दो अलग-अलग सेट भेजे हैं। उन्हें दो सेटों में से चुनने और उन्हें सरकार द्वारा अंतिम विचार के लिए पेश करने के लिए कहा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-