Breaking News

चारधाम यात्रा: अब तक 135 तीर्थ यात्रियों की मौत, एक्सपर्ट कमेटी की सलाह-गाइडलाइन का पालन करें

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून, 2022)

देशभर से यात्रा पर आ रहे कोरोना संक्रमित रहे तीर्थ यात्रियों को चारधाम में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ज्यादा हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक्सपर्ट कमेटी ने इसे देखते हुए श्रद्धालुओं से तत्काल दर्शन न करने और 48 घंटे तक स्थानीय परिस्थितियों में रहने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 135 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने बताया कि चारधाम में हो रही तीर्थ यात्रियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो हेमचंद्रा की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है। एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मैदानी क्षेत्रों से गए यात्रियों का शरीर स्थानीय जलवायु के अनुसार ढल नहीं पा रहा। इससे यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से भी लोगों को हाई एल्टीट्यूट में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। इस परिस्थिति से बचने के लिए चारधाम रूट और धाम में दर्शन से पहले यात्रियों को 48 घंटे का विश्राम कराने की जरूरत है। कमेटी के चेयरमैन प्रो हेमचंद्रा ने बताया कि चारधाम में हुई मौतों का विश्लेषण करने के बाद पाया गया है कि मैदानी क्षेत्रों से गए लोगों का शरीर हाई एल्टीट्यूट के अनुरूप तुरंत ढल नहीं पा रहा।

जबकि कोविड के प्रभावों की वजह से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लोगों को इस बार ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में स्वस्थ्य लोगों को ही यात्रा करने की इजाजत देने के साथ ही लोगों को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया है।

एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन प्रो हेमचंद्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि चारधाम यात्रा के दौरान इस साल हुई मौतों में से 60 प्रतिशत ऐसे तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है जो पहले से ही बीमार थे। इन लोगों को अत्यधिक शुगर, बीपी के साथ ही अन्य बीमारियां थी जिसकी वे दवाइयां ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मरने वालों में 60 प्रतिशत लोगों की उम्र भी 60 साल से अधिक थी। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत के करीब ऐसे मरीज थे जिन्हें घोषित रूप से कोविड संक्रमण हुआ था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-