Breaking News

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वित्त नियंत्रक गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून 2022)

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यरत एक महिला अधिकारी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि हिमानी स्नेह नाम की ये महिला कुछ साल पहले उत्तरकाशी में बतौर मुख्य कोषाधिकारी के पद पर तैनात थी । पूर्व ट्रेजरी ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अन्य विभागीय अधिकारियों की गिरफ्तारी होनी भी लगभग तय है। अभियुक्त को शनिवार को विजिलेंस कोर्ट देहरादून में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

आपको बता दें कि उत्तरकाशी ट्रेजरी विभाग में कुछ महीनों पहले लाखों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। जिसके बाद थाना कोतवाली उत्तरकाशी में कोषागार के वित्त नियंत्रक हिमानी समेत कई विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों केखिलाफ भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
इसके तहत भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की विभिन्न धाराओं में हाल ही में मामला पंजीकृत हुआ।
पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी।

पुलिस की ओर से मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू की गई। जिसके तहत शनिवार को पुलिस ने लोक सेवा आयोग कॉलोनी कनखल हरिद्वार से गबन की आरोपी वित्त नियंत्रक हिमानी स्नेही को गिरफ्तार किया।
ट्रेजरी अफसर की गिरफ्तारी के बाद गबन के मामले में ने तूल पकड़ लिया है।

माना यह भी जा रहा है कि गबन मामले से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी। इस मामले में विभाग के दो कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है उम्मीद है गोपनीय जांच के माध्यम से कई अन्य भी वित्त अधिकारीयो जिनमे चिकित्सा शिक्षा विभाग भी  हो सकता है ,पर कार्रवाई संभव है !

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-