Breaking News

सिद्धू मूसावाला वाला हत्याकांड: उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों में छिपे छह संदिग्ध हिरासत में

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (30 मई, 2022)

गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसे वाला की हत्‍या में मदद करने वाले उत्‍तराखंड के देहरादून में पकड़े गए हैं। पंजाब पुलिस उन्‍हें लेकर रवाना हो गई है। पकड़े गए लोगों में से एक के हत्या में शामिल होने की आशंका है। पंजाब पुलिस इन संदिग्धों के पीछे लगी थी।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड स्‍पेशल टॉस्‍क फोर्स (एसटीएफ) की मदद लेकर उन्‍हें पकड़ा गया। पकड़े गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं, इन्‍हें देहरादून के नया गांव चौकी पर पकड़ा गया। पंजाब पुलिस कुल छह लोगों को लेकर रवाना हुई है। इन सभी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने का शक है। वह उन तीर्थयात्रियों के बीच छुपा था जो हेमकुंड साहिब की यात्रा पर थे। पंजाब और उत्तराखंड पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध को अब पंजाब ले जाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि देहरादून से हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह ने गायक मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसके अलावा उत्तराखंड से हिरासत में लिए गए पांच और संदिग्धों को को भी पंजाब ले जाया जा रहा है।

गौरतलब है कि सिद्धू मूसे वाला की पंजाब के मानसा में अपनी एसयूवी से सफर करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी सुरक्षा वापिस लेने के अगले दिन ही हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिग ब्रेकिंग :धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम लिखा भावुक पत्र

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2026) नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-