Breaking News

भाकियू नेता राकेश टिकैत के चेहरे पर फेंकी काली स्याही, तीन हिरासत में, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मई 2022)

भाकियू नेता राकेश टिकैत पर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने काली स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वालों में से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राकेश टिकैत एक कार्यक्रम में हिस्सा में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान  नारेबाजी करते हुए कुछ युवकों ने उनके चेहरे पर काली स्याही फेंकी। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। काली स्याही फेंकने वालों को भारतीय किसान यूनियन और कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट हुई।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि उन्होंने राकेश टिकैत के सामने विरोध जताने के लिए ये कदम उठाया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के असली मुद्दों पर बात नहीं करते।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-