Breaking News

‘दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा दिखूंगा’, विनय सक्सेना ने शपथ लेते ही दिए केजरीवाल को संकेत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (28 मई, 2022)

विनय सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के पद की शपथ ले ली है। दिल्ली 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के तुरंत बाद विनय सक्सेना ने बड़े संकेत भी दे दिए। उन्होंने कहा कि मैं उपराज्यपाल के तौर पर जनता के लिए काम करूंगा। राजनिवास में कम दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा नज़र आऊंगा।

उनकी इस टिप्पणी से इस बात के कयास लगने लगे हैं कि भविष्य में वह जनता के मुद्दों पर मुखर हो सकते हैं और इससे अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार से उनका टकराव देखने को मिल सकता है। बता दें कि इससे पहले अनिल बैजल, नजीब जंग से भी अरविंद केजरीवाल की सरकार का टकराव देखने को मिला था।

गुजरात में लंबे समय तक कार्यरत रहे विनय सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है और मैं उसे समाप्त करने के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बड़ा तबका गरीबों का है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करता है, मैं उन लोगों के लिए काम करूंगा।

उन्होंने साफ किया कि मैं दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा। विनय सक्सेना ने कहा कि मेरा सपना है दिल्ली को सिटी ऑफ जॉय और सिटी ऑफ फ्लावर्स बनाने का है। कुछ साल पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों का भी विनय सक्सेना ने इस दौरान जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ समय से दंगे फसाद हुए है। मैं हिन्दू मुस्लिम भाईचारे पर दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-