Breaking News

उत्तराखंड :यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ड्राफ्टिंग कमेटी की घोषणा, पूर्व जज रंजना देसाई होंगी कमेटी की अध्यक्ष

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मई, 2022)

विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए समान नागरिक संहिता के वायदे को अमलीजामा पहनाने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई कमेटी की अध्यक्ष होंगी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता में आने पर उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का वायदा किया था। सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की 24 मार्च को हुई पहली बैठक में कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। जिस पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए धामी सरकार ने ड्राफ्टिंग कमेटी की घोषणा कर दी है।

समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए तय पांच सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई को चेयनमैन बनाया गया है। जबकि चार सदस्यों में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ और दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल को शामिल किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-