Breaking News

बंगाल में बीजेपी को एक और बड़ा झटका, पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष और सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 मई, 2022)

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने रविवार को पार्टी छोड़ दी और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिंह का तृणमूल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में उनके कार्यालय में स्वागत किया।

कुछ दिन पहले अर्जुन सिंह ने पार्टी के राज्य नेतृत्व पर ठीक से काम करने की अनुमति नहीं देने के लिए निशाना साधा था। अर्जुन सिंह इस बात से नाराज थे कि केंद्र ने जूट की कीमतों को 6,500 रुपये प्रति क्विंटल करने की अधिसूचना को वापस ले लिया। इसको लेकर वह और अन्य उद्योग हितधारक पिछले कुछ हफ्तों से मांग कर रहे थे।

सूत्रों ने यह भी बताया कि अर्जुन सिंह हाल ही में भाजपा की राज्य इकाई में गुटबाजी को लेकर भाजपा के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान उन्होंने जूट मिल के मुद्दे को भी उठाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-