Breaking News

मुस्लिम समझकर भाजपा नेता ने बुजुर्ग की पीटकर हत्या की, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मई 2022)

भाजपा नेता ने एक बुजुर्ग की मुस्लिम समझ कर पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसक ततलाश शुरू कर दी है।

घटना मध्य प्रदेश के मनासा के रामपुरा रोड स्थित मारुति शोरूम के पास गुरुवार को 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर उसकी तस्वीरें जारी की थीं। बुजुर्ग की पहचान रतलाम जिले के भंवर लाल जैन के रूप में हुई। शव को पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिवार के सदस्यों के मुताबिक कि जैन विकलांग थे और उन्हें याददाश्त से संबंधित समस्या थी।

शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक शख्स भंवर लाल जैन को मुस्लिम होने के शक में पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी को पीड़ित से आधार कार्ड की मांग करते भी देखा गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-