Breaking News

उत्‍तराखंड: मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मई, 2022)

यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से बसों के जरिये जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले 1200 और बड़कोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले लगभग तीन हजार यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए हैं।

बुधवार शाम हल्की बारिश के बीच करीब छह बजे रानाचट्टी के पास अचानक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में भूस्खलन हुआ। इसके कारण हाईवे का करीब 15 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा हिस्सा धंस गया।

सड़क का आधे से अधिक हिस्सा धंस जाने के कारण यात्रियों की बड़ी बसों का निकलना मुश्किल हो गया। केवल यात्रियों के छोटे वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे हैं। सड़क अवरुद्ध होने से बड़े वाहनों से यात्रा के लिए पहुंचे श्रद्धालु फंस गए।

यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद बड़कोट की ओर लौट रहे 1200 से अधिक यात्री रानाचट्टी और जानकीचट्टी के बीच फंसे हुए हैं। जबकि, बड़कोट से जानकी चट्टी की ओर जाने वाले यात्री बसों को स्याना चट्टी के पास रोका जा रहा है। इन बसों में करीब तीन हजार से अधिक यात्री हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया शक, पुलिस जांच में जुटी

🔊 Listen to this घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-