@शब्द दूत ब्यूरो (18 मई 2022)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी से इस्तीफे पर कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए उनका आम आदमी पार्टी को जो सहयोग मिला उसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल के इस्तीफे की जानकारी मिली है। वह सिर्फ इतना ही कहेंगे कि उत्तराखंड के लिए कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल राज्य की सेवा करते रहेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
