Breaking News

उत्तराखंड: अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मई, 2022)

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कई इलाकों मेें बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली भी गिर सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 17 और 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं। इन क्षेत्रों में बारिश संग कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते राज्य में खासकर पर्वतीय इलाकों में हवाओं का दबाव बन रहा, जिसके चलते बार-बार बारिश देखने को मिल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-