Breaking News

बिग ब्रेकिंग :एस आई समेत तीन पुलिस कर्मियों की हत्या, तीन सिपाही घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मई 2022)

शिकारियों ने पुलिस से घिरने पर गोलियां चलाकर तीन पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी।

मामला मध्य प्रदेश के गुना का बताया जा रहा है। यहां आरोन थाना क्षेत्र के गांव बछेडा के पास जंगल है। बीती देर रात पुलिस को काले हिरण के शिकार की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकारियों को घेर लिया। इस बीच पुलिस के घेरे में आये शिकारियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। शिकारियों की गोली से एस आई राजकुमार जाटव, हवलदार संतराम मीणा, तथा सिपाही नीरज  की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नगर निगम काशीपुर की व्यापारियों को राहत: ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 मई की

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(30 अप्रैल 2026) काशीपुर। नगर क्षेत्र के व्यापारियों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-