@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2022)
ज्ञापन देने गई आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष को एसडीएम ने बुरी तरह लताड़ा जिससे आप कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। घटना 11 मई की है।
ग्वालियर के फूटी कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर हुये लोगों को घर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आप के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। आप कार्यकर्ता ज्ञापन कलेक्टर को ही देना चाहते थे।
एसडीएम सीबी प्रसाद और आप की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह की इस दौरान आपस में तू तू मैं मैं हो गई जिस पर एसडीएम ने आप नेता से कहा- हट… हट यहां से। महिला ने आपत्ति जताई तो एसडीएम ने कहा कि यू जस्ट शट अप नॉनसेंस लेडी’। एसडीएम सीबी प्रसाद की बदतमीजी पर जब विवाद ज्यादा बढ़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। बताते हैं कि इससे पहले कलक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े आप कार्यकर्ताओं को रोकने पर मनीषा सिंह ने एसडीएम से जोर जोर से से बात करने को मना किया जिस पर एसडीएम ने यह बात कही।
इस अवसर का जो वीडियो सामने आया है उसमें एसडीएम सीबी प्रसाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं। बाद में आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से एसडीएम की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर का कहना है कि जब एक महिला और पार्टी की पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है तो आम व्यक्ति और मजदूरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी किस तरह का व्यवहार कर रहे होंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है वे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन जारी रखेंगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal