Breaking News

उत्तराखंड: डीजीपी ने माना कि अव्यवस्थाएं हैं, कहा-केदारनाथ में सबसे अधिक समस्या

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई, 2022)

पुलिस को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई जगहों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यदि भीड़ अधिक बढ़ती है, तो पुलिस अपंजीकृत श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम से पहले रोक भी सकती है। रुद्रप्रयाग पुलिस को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ ज्यादा बढ़ने पर बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को पुलिस रोक भी सकती है। ऐसा वहां पर भीड़ नियंत्रण में आ रही समस्याओं को देखते हुए कहा जा रहा है। यह समस्या ज्यादातर केदारनाथ धाम में हो रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील भी की कि वह पंजीकरण कराने के बाद ही दर्शनों के लिए आएं।

फिलहाल, सभी धामों में पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चारों धामों में अभी पंजीकरण चेकिंग की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने भी ऐसे कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में पुलिस को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजीपी का कहना है कि ज्यादा समस्या केदारनाथ धाम में हो रही है।

यदि केवल पंजीकरण कराकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही आने दिया जाए तो भीड़ नियंत्रण आसान हो जाएगा। डीजीपी ने बताया कि यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ती है, तो पुलिस अपंजीकृत श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम से पहले रोक भी सकती है। ऐसे निर्देश रुद्रप्रयाग पुलिस को दिए गए हैं। एक निश्चित जगह पर बैरियर लगाकर ऐसे श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि सभी धामों के आसपास पुलिस के सारे इंतजाम हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-