@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई 2022)
भारतीय संगीत का एक सितारा आज अस्त हो गया। जाने-माने संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।
पंडित शिव कुमार शर्मा पिछले 6 महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। आज कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।
पंडित शिव कुमार शर्मा ने संतूर को विश्व विख्यात बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह एक ऐसा वाद्य यंत्र था जो जम्मू-कश्मीर तक ही सीमित था। लोग इसके बारे में कम ही जानते थे। लेकिन पंडित शर्मा के योगदान के संतूर को एक शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र का दर्जा दिया और इसे अन्य पारंपरिक और प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों जैसे सितार और सरोद के साथ ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पंडित शिवकुमार शर्मा ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों के लिए बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ संगीत तैयार किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal