Breaking News

दुखद :संतूर को विश्व प्रसिद्ध वाद्य यंत्र बनाने वाले प्रख्यात संगीतकार पं शिव कुमार शर्मा का निधन, भारतीय संगीत जगत में शोक की लहर

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई 2022)

भारतीय संगीत का एक सितारा आज अस्त हो गया। जाने-माने संतूर वादक  पंडित शिव कुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।

पंडित शिव कुमार शर्मा पिछले 6 महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे। आज कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।

पंडित शिव कुमार शर्मा ने संतूर को विश्व विख्यात बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह एक ऐसा वाद्य यंत्र था जो  जम्मू-कश्मीर तक ही सीमित था। लोग इसके बारे में कम ही जानते थे। लेकिन पंडित शर्मा के योगदान के संतूर को एक शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र का दर्जा दिया और इसे अन्य पारंपरिक और प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों जैसे सितार और सरोद के साथ ऊंचाई पर पहुंचा दिया। पंडित शिवकुमार शर्मा ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी फिल्मों के लिए बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ संगीत तैयार किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-