Breaking News

उत्तराखंड: सीएम धामी समेत कई मंदिर उड़ाने की धमकी, रेलवे स्टेशन अधीक्षक को मिले पत्र से हड़कंप

@शब्द दूत ब्यूरो (9 मई, 2022)

रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात धमकी भरे पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक उक्‍त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्‍त हुआ। जिसे पोस्‍ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है।

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता है। वर्तमान मामले में रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र लिखा है।

यह पत्र हिंदी में लिखा गया है। जिसमें पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। साथ ही उसने रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड आदि को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

इस पत्र मिलने के बाद हर बार की तरह पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी है। इससे पहले वर्ष 2019 में एक पत्र मिला था, जिसमें कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 2018, 2015, 2014 और 2013 में भी इस तरह के धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।

इस मामले में राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति पिछले 20 सालों से इस तरह के धमकी भरे पत्र भेज रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस और एजेंसियां सतर्कता बरत रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-