Breaking News

काशीपुर :स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल जल्द होंगे शुरू, पेयजल व्यवस्था भी होगी सुचारू

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मई 2022)

काशीपुर । स्पोर्ट्स स्टेडियम स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हैं। लेकिन निर्माणदायी संस्था ने अभी खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं किया है। जिससे स्वीमिंग पूल के शुभारंभ में देरी हो रही है। उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर स्वीमिंग पूल आरंभ होने की उम्मीद है।

रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। आरईएस द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्य किया जा रहा है। स्टेडियम की पुरानी इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। इसलिए उसे तोड़ कर नयी इमारत बन रही है। निर्मला पंत ने बताया कि कोविड की वजह से स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल गतिविधियाँ ठप्प रहीं। अब पुन: यहाँ खेल गतिविधियां आरंभ होंगी इसके लिए विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे प्याऊ को लेकर उन्होंने बताया कि प्याऊ में पानी की दिक्कत आ रही है। दरअसल टैंक छोटा होने के कारण पानी का स्टोरेज कम हो पाता है। उन्होंने विभाग को प्याऊ के ऊपर एक बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक लगाने की बाबत कहा है ताकि पानी का स्टोरेज भरपूर हो और खिलाड़ियों को पेयजल की दिक्कत न आने पाये।

बता दें कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों व अन्य लोगों के लिए पेयजल के लिए कांग्रेस युवा नेता शिवम शर्मा ने अपनी दिवंगत माताजी स्व साक्षी शर्मा की स्मृति में एक प्याऊ लगवाया था।

वहीं आज शाम स्पोर्ट्स स्टेडियम में नगर निगम की ओर से बनाये गए हाईटेक शौचालय का भी विधिवत शुभारंभ किया जायेगा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-