@शब्द दूत ब्यूरो (08 मई, 2022
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी-तोताघाटी के बीच एक कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग तहसील प्रशासन और थाना पुलिस को करीब सात बजे सूचना मिली कि तोताघाटी के पास एक कार गिर गई है। जिसके बाद टीमें वंहा पंहुची। कार संख्या यूपी 15-डीएल-1061 गहरी खाई में गिरी दिखी।। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के टीमों में खाई में जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
तहसीलदार एमएस बर्थवाल ने बताया कि तोताघाटी से आगे सफेद पहाड़ के पास हुई दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। जिसमें पिंकी (25), प्रताप सिंह (40), भागीरथी देवी (36), विजय (15), मंजू (12) निवासी ग्राम बाक तहसील थराली जिला चमोली शामिल हैं। तहसीलदार ने बताया कि ये लोग ऋषिकेश से शादी की खरीदारी कर वापस थराली लौट रहे थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal