@शब्द दूत ब्यूरो (06 मई 2022)
भाजपा विधायक के एक खुलासे ने देश के राजनीतिक हल्कों में सनसनी मचा दी है।
कर्नाटक के भाजपा विधायक ने बसनगौड़ा यतनाल ने कहा कि उन्हें एक प्रस्ताव दिया गया था कि अगर वह राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो 2500 करोड़ रुपए देने होंगे। भाजपा विधायक के इस खुलासे के बाद कांग्रेस ने तत्काल इसकी जांच करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
भाजपा विधायक ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि एक ऐसे एजेंट थे जिन्होंने उनसे कर्नाटक के शीर्ष पद पाने के लिए मोटी रकम की डिमांड की। भाजपा विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा कि राजनीति में एक बात समझो, इन चोरों पर विश्वास मत करो जो प्रस्ताव बनाकर आते हैं जैसे वे आपको टिकट देंगे, सोनिया गांधी या जेपी नड्डा से मिलें, वे मेरे साथ भी करते हैं, एक बार मुझसे कहा गया था कि 2500 करोड़ देने पर मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
भाजपा विधायक ने कहा कि मैं खुद सोच रहा था कि उन्हें क्या लगता है कि 2500 करोड़ क्या हैं ? वे यह पैसा कहां रखेंगे ? इसलिए टिकट की पेशकश करने वाली ये कंपनियां एक बड़ा घोटाला हैं। भाजपा विधायक के बयान को लेकर डीके शिवकुमार ने तत्काल प्रभाव से जांच की मांग की और कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है और जांच जरूरत है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal