Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड कांग्रेस के एक बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, आप में होंगे शामिल?

@शब्द दूत ब्यूरो (06मई 2022)

उत्तराखंड में कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के धनोल्टी से उम्मीदवार रहे  जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ दी है। जोत सिंह बिष्ट प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माने जाते हैं। संभावना है कि कांग्रेस छोड़ कर जोत सिंह बिष्ट आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

जोत सिंह बिष्ट ने अपने फेसबुक पेज पर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा बड़े मार्मिक शब्दों में की है। साथ ही कांग्रेस में अंतर्कलह और अनुशासनहीनता के बावजूद नेतृत्व द्वारा व्यक्तिगत हितों को तरजीह दिये जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि “मा0 सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री हरीश रावत, श्री यशपाल आर्य जी, श्री करण महरा जी, श्री प्रीतम सिंह चौहान जी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ सहयोगी साथियों के संज्ञानार्थ!

आप सबके स्नेह एवं सहयोग से मैंने अपने राजनीतिक जीवन के 40 वर्षों का सफर तय किया है। आज आप सभी साथियों को अत्यंत दुःखी मन से सूचित कर रहा हूँ कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से चल रहे अंतर्कलह, अनुशासन हीनता, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी व एक तरफा फैसलों के चलते पार्टी का भविष्य अनिश्चितता की ओर जा रहा है। नेतृत्व की पांत में बैठे लोग लगातार हार के बाद भी सबक लेने के बजाय व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसमें मुझे अब दूर दूर तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है, इसलिए किसी पर किसी प्रकार का व्यक्तिगत आरोप न लगाकर तथा कोई व्यक्तिगत दुर्भावना रखे बिना मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-