@शब्द दूत ब्यूरो (06 मई 2022)
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः निर्धारित समय छह बजकर पच्चीस मिनट पर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपत्नीक मौजूद रहे और बाबा केदार के दर्शन किये। सुबह केदारनाथ के प्रधान पुजारी आवास से आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली को मंदिर परिसर की ओर लाया गया। जिसके बाद जय बाबा केदार की जयजयकार के गगनभेदी उद्घोषों के बीच मंदिर के द्वार खोल दिये गए।
दो साल बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर आज यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सभी अपने अपने तरीके से मंत्रो, आरती, भक्तिमय नृत्य व पारंपरिक वेशभूषा में बाबा केदार के प्रति अपनी अगाध आस्था व्यक्त कर रहे थे। बाबा केदारनाथ धाम को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal