Breaking News

उत्तराखंड: तीर्थ यात्रियों की संख्या पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा-श्रद्धालुओं के लिए संख्या पर पाबंदी नहीं

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मई, 2022)

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। श्रद्धालुओं की संख्या पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारों धामों में दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या का कोई निर्धारण नहीं किया गया है। जो भी यात्री आना चाहें, आकर धामों के दर्शन कर सकते हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर ही संख्या निर्धारण पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

धामी ने कहा, “मैं श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करता हूं। इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होगी। यात्रा सरल और सुगम हो इसके लिए सरकार वचनबद्ध है।” धामी ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल यात्रियों के आवागमन और दर्शन पर किसी तरह की कोई रोक नहीं हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-