Breaking News

सद्भावना की मिसाल :यहाँ मंदिर और मस्जिद का एक ही प्रवेश द्वार है

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई 2022)

एक तरफ देश भर में हनुमान चालीसा और अजान को लेकर माहौल गरम है तो वहीं दूसरी ओर कानपुर में हनुमान मंदिर और मस्जिद का एक ही प्रवेश द्वार है। हनुमानजी की आराधना करने वाले और नमाज अदा करने वाले दोनों ही समुदायों के लोग इसी एक प्रवेश द्वार से जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में टाटामिल चौराहे पर शहर के बीचोंबीच बने एक हनुमान मंदिर और एक मस्जिद में सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा दिया है। मंदिर के पुजारी ने बताते हैं कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान दोनों समुदायों के सहयोग से होती है। सभी लोग एक दूसरे की पूजा पद्धति का सम्मान करते हैं। हम सभी यहां शांति से रहते हैं। मंदिर में जाने के लिए पहले मस्जिद में जाना पड़ता है।

इस क्षेत्र के लोग बताते हैं कि वर्षों से दोनों समुदायों के बीच शांति और सद्भावना का माहौल रहता है। जो भारत की सांप्रदायिक एकता की एक अनूठी मिसाल है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-