Breaking News

एयर इंडिया ने बंद की पंतनगर से दिल्ली-देहरादून की उड़ान, आफिस भी बंद करने की तैयारी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई, 2022)

एयर इंडिया ने पंतनगर से देहरादून और दिल्ली फ्लाइट को बंद कर दिया है। खबर है कि जल्द पंतनगर में एयर इंडिया अपनी आफिस को भी बंद कर देगा और कर्मचारियों को कहीं और भेजा जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक एयर इंडिया की ओर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इंडिगो और स्पाइस जेट से कड़ी टक्कर मिलने के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि विमानन कंपनी एयर इंडिया ने 16 फरवरी 2021 को एटीआर-70 का दिल्ली से देहरादून और देहरादून से पंतनगर के लिए का संचालन शुरू किया था। यह नियमित विमान सेवा थी और देहरादून होते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली जाती थी।

शुरुआत में कोहरे के कारण पंतनगर से देहरादून और वहां से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली सेवा कई दिनों तक लगातार स्थगित रही। जिस कारण कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 20 जनवरी से 28 फरवरी तक पंतनगर से देहरादून विमान सेवा को हफ्ते में सिर्फ चार दिनों के लिए संचालित किया गया। वहीं, अब एक बार फिर से इस सेवा को बंद कर दिया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-